#Social
Karnataka: करंट से कबूतर को बचने के चक्कर में 12 वर्षीय लड़के ने गवाई जान

Karnataka कर्नाटक: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक बालक की बिजली के झटके से मौत हो गई। यह लड़का हाई-टेंशन बिजली के तार पर फंसे कबूतर को बचाने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा हुआ था लेकिन उसकी कंरट लगने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार को हनुमानपुरा गांव में घटी और मृतक की पहचान छठी कक्षा के छात्र 12 वर्षीय रामचंद्र के रुप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, लड़के ने बिजली के खंभे पर लगे
High Tension
तार पर एक कबूतर को फंसे हुए देखा। बहादुर बच्चा कबूतर को बचाने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गया और खुद भी करंट की चपेट में आ गया। बहादुर बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव खंभे पर ही लटक गया। रामपुरा पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है।



