दिल्ली से उड़ने वाली Indigo की सभी घरेलू उड़ानें रद्द, देशभर में 600 फ्लाइट कैंसिल

Indigo flights: नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से सभी प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यह फैसला एयरलाइन के लगातार जारी ऑपरेशनल दिक्कतों को देखते हुए लिया गया है, जिसमें क्रू की कमी और तकनीकी मुद्दे शामिल हैं। आज करीब आज 600 उड़ानें रद्द होंने की उम्मीद है।





Indigo flights:
बता दें, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले तीन दिनों से गंभीर ऑपरेशनल समस्याओं से जूझ रही है। इसने गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 550 उड़ानें रद्द कीं और इसकी पंक्चुअलिटी परफॉर्मेंस गिरकर 19.7 फीसद रह गई है।




Indigo flights: आज देशभर में 600 उड़ानें रद्द



आज पांच दिसंबर को भी एयरलाइन को देश भर से कुल 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी रही हैं। रद्द होने वाले शहरों में दिल्ली से 225, मुंबई से 104, बेंगलुरु से 102, हैदराबाद से 92, चेन्नई से 31, पुणे से 22, और श्रीनगर से 10 उड़ानें आज संचालित नहीं होंगी। अन्य हवाई अड्डों से भी उड़ाने रोके जाने की सूचना मिल रही है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button