Delhi: मार्च 2027 तक स्कूलों को जीरो वेस्ट कैंपस बनाने का लक्ष्य: शिक्षा मंत्री आशीष सूद

Delhi: नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सरकारी विद्यालयों से मार्च 2027 तक अपने परिसरों को “जीरो वेस्ट कैंपस” में बदलने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने स्कूलों को कचरे के पृथक्करण, पुनर्चक्रण, कम्पोस्टिंग और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग जैसी पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों को अपनाने पर जोर दिया।

शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में मंत्री ने जनकपुरी स्थित सीएम श्री स्कूल, पोसंगीपुर से सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और स्कूल प्रमुखों से हाइब्रिड माध्यम में बातचीत की। इस कार्यक्रम में पांच जिलों और 11 जोन के 422 सरकारी विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, खेल सुविधाओं, स्वच्छ पेयजल, शौचालयों और डिजिटल शिक्षा संसाधनों को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, आईसीटी लैब, भाषा प्रयोगशालाओं और व्यावसायिक शिक्षा सुविधाओं के प्रभावी उपयोग पर बल दिया। साथ ही, विश्व पर्यावरण दिवस और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण करने का भी आह्वान किया।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button