दिवाली को लेकर परिवहन निगम यात्रियों को देगा बेहतर सुविधा

Shimla. शिमला। दिवाली के लिए एचआरटीसी ने बसों की स्पेशल सेवा शुरू की है। 19 अक्तूबर रविवार को एचआरटीसी की 54 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली से छह बसें और चंडीगढ़ से 48 बसें चलेंगी। इस दिन बद्दी से कोई भी बस सेवा प्रदेश के जिलों को नहीं होगी। दिवाली के दिन शाम पांच बजे से लेकर अगली सुबह यानी 21 अगस्त तक सुबह आठ बजे तक कोई भी लोकल सेवा प्रदेश भर में नहीं चलेगी। दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए एचआरटीसी ने शनिवार को 106 स्पेशल बसें चलाई हैं।

इसमें दिल्ली से 44, चंडीगढ़ से 54 और बद्दी से आठ बसें चलाई गई हैं। बाहरी राज्यों में रह प्रदेश के लोगों को घर पहुंचाने के लिए एचआरटीसी ने 257 स्पेशल बसें चलाई है। एचआरटीसी के अलग-अलग डिपो से ये बसें चलाई गई हैं। एचआरटीसी दिवाली के लिए स्पेशल बसें दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी से प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए चलाई हैं। एचआरटीसी की यह बसें दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी के बस अड्डों पर खड़ी होंगी। यह बसें प्रदेश के हर एक जिला कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, चंबा, मंडी, शिमला, बिलासपुर सहित जिलों के अन्य क्षेत्रों को चलेगी और यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाएंगी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button