देवर-भाभी का खौफनाक झगड़ा, प्राइवेट पार्ट पर काटा, लगे 50 से ज्यादा टांके

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद परिवार के बड़ों तक पहुंच गया। सजेती थाना क्षेत्र के पुराऊपुर गांव में हुए झगड़े के दौरान एक महिला पर अपने देवर के प्राइवेट पार्ट पर दांतों से काटने का आरोप लगा है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले घाटमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उपचार के दौरान युवक को 55 टांके लगे हैं। घायल युवक की पत्नी ने अपनी जेठानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बच्चों के बीच झगड़े से शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, सजेती थाना क्षेत्र के पुराऊपुर गांव में रहने वाले एक युवक का अपनी भाभी के बेटे से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि भाभी का बेटा अपनी चाची के घर गया हुआ था। वहां किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान युवक ने बच्चे की पिटाई कर दी, जबकि युवक की पत्नी ने भी उसे डांटा। इसके बाद बच्चे ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी बात बताई। बेटे की पिटाई की जानकारी मिलने पर महिला नाराज हो गई।

देवरानी और देवर से हुआ विवाद

बच्चे की बात सुनने के बाद उसकी मां अपने देवर और देवरानी के पास पहुंची। वहां बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान महिला ने अपने देवर पर हमला कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट पर दांतों से काट लिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

पहले घाटमपुर CHC, फिर हैलट अस्पताल रेफर

घायल युवक को उसके पिता उपचार के लिए पहले घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। युवक की चोट को देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का उपचार किया। इस दौरान उसे 55 टांके लगाए गए।

घायल युवक की पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद घायल युवक की पत्नी ने अपनी जेठानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले को लेकर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि युवक की भाभी पर उसके प्राइवेट पार्ट पर काटकर घायल करने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराने की कार्रवाई की।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

एसीपी घाटमपुर के अनुसार, घायल युवक की पत्नी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला का पति गुजरात में नौकरी करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी वापस आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button