#Social

देवीनगर में 12 ग्राम स्मैक पकड़ी, युवक गिरफ्तार


Paonta Sahib. पांवटा साहिब। डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर की अगवाई में पुलिस थाना पांवटा की टीम ने नशे पर फिर बार किया है। इस दौरान पांवटा पुलिस की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिल रही थी कि देवीनगर पांवटा में एक युवक विक्की कुमार घर पर नशे की सामग्री बेचने का काम करता

है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी विक्की के घर छापेमारी कर घर से 12 ग्राम स्मैक बरामद की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। पूछताछ में नशे के तस्करी नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से चल रही है। इस दौरान डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने लोगों से नशे के खिलाफ सहयोग की अपील की है। गुप्त सूचनाएं साझा करने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button