धनसीर समाधान शिविर में भी किसान को मिला ट्रैक्टर का सौगात

सुशासन तिहार में आये आवेदनों का निराकरण (मांग, शिकायत) को हितग्राहियों, आम जनमानस तथा जन प्रतिनिधियों के समक्ष जिला व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों द्वारा जानकारी दिया गया। शिविर में शामिल कुल 16 ग्राम पंचायतों में से मांग व शिकायत के 3071आवेदन प्राप्त हुये, जिसका समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक निराकरण किया गया। आवेदनों में सर्वाधिक मांग प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के (947), मनरेगा के (429). स्वच्छ भारत मिशन (271), निर्माण के (216), पेंशन के (145) तथा राशनकार्ड के (175) आये थे।
अतिरिक्त कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न सामग्री एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जैसे महिला एवं बाल विकास द्वारा गोद भराई जन्म उत्सव कार्यक्रम कराया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राई सायकल प्रदाय किया गया। राजस्व विभाग ने किसान किताब, नक्शा वन विभाग द्वारा 80 पौधा, कृषि विभाग द्वारा एक किसान को अनुदान के साथ नया ट्रेक्टर और 10 हितग्राहियों को कीटनाशक, 08 हितग्राहियों को उद्यानिकी विभाग द्वारा 50 फलदार पौधे, मनरेगा से 19 हितग्राही को जॉब कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास के 20 हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र वितरण किए गए।



