पीएम मोदी का आदमपुर दौरा, पाकिस्तान के दुष्प्रचार को करारा जवाब, एस-400 और एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित…

PM Narendra Modi : जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा कर भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और हाल के भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच स्थिति का जायजा लिया। इस दौरे ने पाकिस्तान के उस दावे को ध्वस्त कर दिया, जिसमें उसने आदमपुर में भारत के एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करने की झूठी बात कही थी।

PM Narendra Modi :
बता दें कि आदमपुर एयरबेस, जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा वायुसेना अड्डा है, हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव का केंद्र रहा। 9-10 मई की रात पाकिस्तान ने इस एयरबेस पर ड्रोन और मिसाइल हमले करने की कोशिश की थी, जिसे भारत की मजबूत वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के नूर खान, रहीम यार खान, रफीकी और अन्य सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिससे पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ। भारतीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आदमपुर में एस-400 प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है और पाकिस्तान का दावा महज एक दुष्प्रचार अभियान है।

PM Narendra Modi :
पीएम मोदी का संदेश- सैनिकों का हौसला, राष्ट्र का गौरव

आदमपुर पहुंचने पर पीएम मोदी को वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर और हाल के हमलों की विस्तृत जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने बताया कि आदमपुर, उद्धमपुर, पठानकोट, और भुज जैसे ठिकानों पर पाकिस्तानी हमलों से मामूली नुकसान हुआ, लेकिन भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 11 सैन्य ठिकानों, जिसमें नूर खान और रहीम यार खान शामिल हैं, को भारी क्षति पहुंचाई गई।

प्रधानमंत्री ने जवानों से बातचीत में उनकी बहादुरी की सराहना की और कहा कि भारत अपने सशस्त्र बलों का हमेशा ऋणी रहेगा। एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा।

PM Narendra Modi :
वायरल तस्वीर- दुश्मनों की नींद उड़ाने वाला संदेश

दौरे के दौरान ली गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें पीएम मोदी एक भारतीय वायुसेना के विमान के सामने खड़े हैं। पीछे की दीवार पर लिखा है, क्यों दुश्मन पायलटों को अच्छी नींद नहीं आती। यह तस्वीर भारत की सैन्य ताकत और आत्मविश्वास का प्रतीक बन गई है, जो पाकिस्तान के दुष्प्रचार को करारा जवाब देती है।




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button