#Social

धर्मपुर में अवैध कटान पर भाजपा ने बनाई जांच कमेटी


Shimla. शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने एक पत्र जारी कर कहा है कि मंडी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बहरी में अवैध रूप से बालन के लिए भारी मात्रा में जंगल का कटान हुआ है। बालन के लिए जो पेड़ काटे गए हैं, उसकी अनुमति वन विभाग से नहीं ली गई है। इसमें वे पेड़ भी शामिल हैं, जिनको काटना प्रतिबंधित है। हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान इस विषय को विपक्ष द्वारा उठाया गया था।

भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में सही तथ्य इकट्ठा करने हेतु तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी मौके पर जाकर तथ्यों की जानकारी प्राप्त करने के बाद 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। समिति के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विधायक, समिति सदस्य सुखराम चौधरी विधायक एवं बलवीर सिंह वर्मा विधायक होंगे। रिपोर्ट आने के बाद भाजपा इसमें आगे की रणनीति तय करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button