#Social

OMG! आग की चपेट में लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी, Lamborghini Car की कीमत जानकर नहीं होगा यकीन


मुंबई: मुंबई में 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर देर रात एक लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) में आग लग गई। यह घटना कोस्टल रोड पर रात करीब 10:20 बजे हुई। लेम्बोर्गिनी रेवुल्टो लग्जरी कार से धुआं निकलता देखा गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया ने शेयर किया है। वीडियो में ऑरेंज कलर की लेम्बोर्गिनी रेवुएल्टो में आग लगी हुई दिखाई दे रही है। जबकि एक व्यक्ति हौजपाइप से आग बुझाने की कोशिश कर रहा है। दमकल की मदद से 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 8.89 करोड़ रुपए है।
सिंघानिया ने लेम्बोर्गिनी की लग्जरी कारों के बारे में सुरक्षा संबंधी चिंताएं उठाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, “इस तरह की घटनाएं लेम्बोर्गिनी की विश्वसनीयता और सुरक्षा मानकों के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं। कीमत और प्रतिष्ठा के लिए, कोई भी समझौता न करने वाली क्वालिटी की उम्मीद करता है, ना कि इस तरह के संभावित खतरों की।” अपने शानदार कार कलेक्शन के लिए जाने जाने वाले सिंघानिया ने पहले भी इसी मॉडल की टेस्ट ड्राइव के दौरान चिंताएं जताई थीं।
अक्टूबर 2024 में सिंघानिया ने लेम्बोर्गिनी रेवुल्टो चलाने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुंबई के ट्रांस-हाबर लिंक रोड पर हुई घटना को उजागर करने से 15 दिन पहले ही इस सुपरकार की डिलीवरी ली थी। सिंघानिया ने कहा कि ड्राइव के दौरान लग्जरी कार में इलेक्ट्रिकल खराबी आ गई, जिससे वह फंस गए। सिंघानिया ने कहा कि जब उन्होंने यह मुद्दा उठाया तो लेम्बोर्गिनी इंडिया या उसके एशिया डिवीजन से किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया।
सिंघानिया के पास कई परफॉरमेंस गाड़ियां हैं, जिनमें मासेराती MC20, लोटस एलीस, पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांसम, दो मैकलारेन और कई फेरारी मॉडल शामिल हैं। उनके पास एक लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर SVJ सुपरकार भी है। सिंघानिया ने पहले भी भारत में अन्य लग्जरी कार निर्माताओं के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली थी, जिसमें मासेराती और पोर्शे जैसी कंपनियां शामिल थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button