#Social
नए जमाने की जिंक आधारित बैटरी तकनीक के लिए हिंदुस्तान जिंक और JNCASR के बीच MoU
Bhilwara भीलवाडा। एनर्जी स्टोरेज के भविष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख संस्थान जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र जेएनसीएएसआर के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का उद्देश्य जिंक आधारित बैटरियों के व्यावसायीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिंक सामग्री को विकसित करना है। हिंदुस्तान जिंक और जेएनसीएएसआर के बीच साझेदारी बैटरी प्रौद्योगिकियों के विकास में महत्वपूर्ण क्षण का प्रतीक है, जो जिंक की प्रचुर संसाधन उपलब्धता, लागत-प्रभावशीलता और सस्टेनेबल संचालन का परिणाम है। वर्तमान में, लिथियम-आयन बैटरी बाजार में प्रमुखतया उपयोग में है, लेकिन लिथियम की उपलब्धता, खनिज प्रसंस्करण की भौगोलिक सांद्रता और ज्वलन मुद्दों से संबंधित सुरक्षा को लेकर चिंताएं सस्टेनेबल ऊर्जा समाधानों की उन्नति के लिए कुछ प्रमुख चुनौतियां हैं।




