#Social

नगर निगम ने शहरवासियों को भेजे प्रॉपर्टी टैक्स के बिल


Solan. सोलन। नगर निगम ने वित्त वर्ष 2024-25 के प्रॉपर्टी टैक्स बिल शहरवासियों को जारी करने शुरू कर दिए हैं। यह बिल उन्हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भेजे जा रहे हैं और इस लिंक का उपयोग कर शहरवासी अपना प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इतना ही नहीं बिल जारी होने के 15 दिनों के भीतर भुगतान करने वाले लोगों को 10 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जा रही है। पहले चरण में वार्ड नंबर 1 के बिल जारी किए गए हैं और धीरे-धीरे अन्य बचे 16 वार्डों में भी प्रॉपर्टी टैक्स बिल जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि इससे पूर्व सोलन शहर में लोगों से हाउस टैक्स वसूल किया जाता था। वर्ष 2022 में निगम की बैठक में प्रापर्टी टैक्स पर मुहर लगी थी। इसके बाद शहर में प्रापर्टी टैक्स के लिए सर्वे का कार्य शुरू किया गया था। निगम ने पहले चरण में निजी कंपनी के माध्यम से शहर के करीब 12 हजार घरेलू और व्यावसायिक भवनों की ड्रोन मैपिंग पूरी

कर ली थी।

इसके बाद वार्डों के अनुसार घर जाकर टीम ने सर्वे का कार्य किया। सर्वेक्षण के पश्चात प्रॉपर्टी टैक्स के बिल यूनिट एरिया मेथड से जारी किए गए थे। वहीं, अब वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रॉपर्टी टैक्स के बिल निगम ने जारी करने शुरू कर दिए हैं, जिसकी शुरूआत वार्ड नंबर-एक से की गई है। इसमें प्रॉपर्टी होल्डर के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर निगम की ओर से एसएमएस के जरिए बिल भेजे जा रहे हैं। इस भेजे गए एसएमएस के लिंक से शहरवासी अपने टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। निगम ने शहरवासियों को अपने प्रॉपर्टी टैक्स के बिलों में रियायत देने का निर्णय लिया है। यदि कोई प्रॉपर्टी होल्डर बिल जारी होने के 15 दिनों के भीतर टैक्स जमा करवाता है तो उसे 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। निगम के अधिकारियों ने शहरवासियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की मांग की है। वित्त वर्ष 2024-25 के प्रॉपर्टी टैक्स के बिल जारी करने शुरू कर दिए गए हैं, जिसकी शुरूआत वार्ड नंबर-एक से की गई है। अन्य वार्डों में भी जल्द ही बिल जारी कर दिए जाएंगे। यह बिल एसएमएस के जरिए जारी किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button