प्रधानमंत्री मोदी ने गृहमंत्री को कश्मीर जाने के दिए निर्देश, शाह ने बुलाई आपात बैठक, टूरिस्ट पर हमले की रक्षा मंत्री ने की निंदा

Pahalgam Attack: पहलगाम: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर को हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया। बैसरन घाटी, जिसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से जाना जाता है, में दोपहर करीब 3 बजे आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं।


Pahalgam Attack:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर चर्चा की और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पीएम ने शाह को घटनास्थल का दौरा करने को भी कहा। गृह मंत्री ने तत्काल आपात बैठक बुलाई, जिसमें जम्मू-कश्मीर के डीजीपी वर्चुअली शामिल हुए। शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला दुखद है। इस जघन्य कृत्य के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मैं जल्द श्रीनगर पहुंचकर सुरक्षा समीक्षा करूंगा।”


Pahalgam Attack: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए निंदा की और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी हमले को निंदनीय करार देते हुए कहा, “यह दिल दहलाने वाली घटना है। सरकार को खोखले दावों के बजाय ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि ऐसी बर्बरता रुके।” सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button