नगर पंचायत कोटा के अध्यक्ष, पार्षद समेत

CG News : नगर पंचायत कोटा और जनपद पंचायत कोटा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह डी.के.पी. स्कूल मैदान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। साथ ही बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

 

– Advertisement –

Ad image

नगर पंचायत कोटा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू और 12 बीजेपी व 3 कांग्रेस पार्षदों ने शपथ ली। वहीं, जनपद पंचायत कोटा के अध्यक्ष श्रीमती सूरज साधे लाल भारद्वाज, उपाध्यक्ष और 24 जनपद सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण किया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा नितिन तिवारी ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संकल्प दिलाया।

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए ईमानदारी और मेहनत से कार्य करेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू ने सभी समाजों को साथ लेकर नगर के विकास और मूलभूत सुविधाओं पर कार्य करने की बात कही। जनपद पंचायत अध्यक्ष सूरज साधे लाल भारद्वाज ने कहा कि केंद्र, राज्य और जनपद पंचायत में बीजेपी की सरकार होने से रुके हुए विकास कार्य तेजी से पूरे होंगे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button