#Social

ऑयल लिमिटेड में टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत


Betul. बैतूल। बैतूल ऑयल लिमिटेड में टैंक की सफाई के दौरान शनिवार रात दो मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शिफ्ट के दौरान मजदूर टैंक में उतरे थे, लेकिन कुछ देर बाद दोनों बेहोश पाए गए। कंपनी प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान कैलाश पानकर (53) और दयाराम नरवरे (56) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि टैंक में जहरीली गैस भर जाने के कारण दम घुटने से दोनों मजदूरों की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि टैंक की नियमित सफाई हर दो महीने में की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button