नगर पंचायत समोदा में 39.82 लाख का वृक्षारोपण घोटाला

रायपुर। Arang News : राजधानी रायपुर के आरंग विधानसभा के नगर पंचायत समोदा में 39.82 लाख का घोटाला सामने आया है, वर्ष 2022 में करीब 39.82 लाख रुपए की लागत से वृक्षारोपण एवं संधारण कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। इस योजना के अंतर्गत दो कार्य स्वीकृत किए गए —

(1) मेन रोड (साहू होटल) समोदा से कुसमुंद तक वृक्षारोपण एवं संधारण कार्य (लागत राशि ₹19.91 लाख)

– Advertisement –

Ad image

(2) मेन रोड चरण ढाबा से हरदीडीह रोड कागदेही तक वृक्षारोपण एवं संधारण कार्य (लागत राशि ₹19.91 लाख)।

पार्षद विक्रांत सोनकर द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, इन दोनों कार्यों का जिम्मा रिद्धि कंस्ट्रक्शन, मोती महल, तेलीबांधा, रायपुर को दिया गया था। नगर पंचायत समोदा द्वारा 12 दिसंबर 2022 को कार्यादेश जारी किया गया था।

– Advertisement –

Ad image

निविदा की शर्तों के मुताबिक, ठेकेदार को 620 पेड़ लगाने थे, लेकिन 10 से 15 पेड़ ही लगाए गए। शेष कार्य कागजों में पूरा दिखाकर भुगतान ले लिया गया। आरोप है कि रिद्धि कंस्ट्रक्शन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर अभियंता और नगर पंचायत समोदा प्रशासक ने आपस में मिलीभगत से वृक्षारोपण की राशि हड़प ली।

वहीं इस मामले में पार्षद विक्रांत सोनकर ने कलेक्टर से शिकायत कर उचित जांच की मांग की है, ताकि लाखों रुपए के इस घोटाले की सच्चाई सामने आ सके।

वहीं कलेक्टर ने जल्द से जल्द जांच कराने की बात कही है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button