नगर पालिका परिषद को मिले पांच नए एल्डरमैन, पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर संभाली जिम्मेदारी ,विकास और जनसेवा को लेकर लिया संकल्प

गरियाबंद। नगर पालिका परिषद गरियाबंद में शुक्रवार को आयोजित गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह के साथ परिषद को पांच नए एल्डरमैन मिल गए। नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रितेश यादव, गुलेश्वरी ठाकुर, सेवक निषाद, सरल उईके और योगेंद्र सिन्हा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर के विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

शपथ पीठासीन अधिकारी द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, सभापति एवं सभी पार्षदों की उपस्थिति रही। नव-नियुक्त एल्डरमैन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया और नगर विकास को नई गति देने का संकल्प दोहराया गया।

– Advertisement –

Ad image

आपको बता दे कि राज्य शासन द्वारा 25 जून 2026 को नगर पालिका परिषद गरियाबंद के लिए पांच एल्डरमैन मनोनीत किए गए थे। शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी एल्डरमैन ने विधिवत अपना कार्यभार संभाल लिया। अब वे परिषद की बैठकों में भाग लेकर नगर विकास से जुड़े प्रस्तावों, जनहित के मुद्दों और विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राजिम विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि नगर पालिका परिषद में नए एल्डरमैन के जुड़ने से विकास कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए और गरियाबंद को विकास के नए आयाम देने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा।

– Advertisement –

Ad image

नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव ने कहा कि परिषद की नई टीम के साथ नगर के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी एल्डरमैन अपने अनुभव और सुझावों से परिषद को मजबूत करेंगे तथा स्वच्छ, सुंदर और विकसित गरियाबंद के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button