नवनिर्वाचित महिला सरपंच की मौत, पूरे गांव में पसरा

 

जांजगीर चांपा। CG NEWS : जिले के बलौदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जाटा-बहेराडीह की नवनिर्वाचित महिला सरपंच भगवती मरकाम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने पर 26 फरवरी को मृत्यु हो गई। इससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।

– Advertisement –

Ad image

जानकारी के मुताबिक, रविवार 23 फरवरी को पंचायत चुनाव में भगवती मरकाम सरपंच निर्वाचित हुई थी। दूसरे दिन सोमवार 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे बहेराडीह गांव में विजय रैली निकाली गई थी। रैली के दौरान गांव के प्रत्येक घरों में उनके स्वागत के लिए आरती सजी हुई थी और महिलाओं ने आरती के साथ श्रीफल भेंट कर तथा गुलाल लगाकर स्वागत किया था।

सरपंच ने गांव के ग्रामीणों तथा माता भुवनेश्वरी मंदिर पहुंच कर आशीर्वाद लिया था। देर रात अचानक उनकी तबियत खराब हुई। परिजनों ने ईलाज के लिए बिलासपुर अपोलो अस्पताल लाया गया। जहां बुधवार 26 फरवरी को शाम 5 बजे उनकी मौत हो गई।

गांव में मातम का माहौल

मालूम हो कि रविवार 23 फरवरी को पंचायत चुनाव संपन्न हुआ। दूसरे दिन सोमवार 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे बहेराडीह गांव में विजय रैली निकाली गई थी। इसी बीच नवनिर्वाचित महिला सरपंच भगवती मरकाम की आकस्मिक मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दु:ख की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। समूचे गांव में शोक में है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button