नवापारा में चाकू लेकर घूम रहे 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। CG NEWS: रायपुर आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर ग्रामीण पुलिस ने असामाजिक तत्वों और चाकूबाजों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में गोबरा नवापारा पुलिस ने फूलचंद कॉलेज के खेल मैदान और आसपास के इलाके में धारदार चाकू लेकर घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन धारदार चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 को थाना गोबरा नवापारा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फूलचंद कॉलेज नवापारा के खेल मैदान और आसपास कुछ युवक धारदार चाकू लेकर घूम रहे हैं और आम लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

– Advertisement –

Ad image

तलाशी के दौरान तीन संदिग्धों के कब्जे से अलग-अलग धारदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने सभी हथियारों को गवाहों के सामने जब्त कर लिया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला

– Advertisement –

Ad image

पूछताछ में आरोपियों की पहचान **लोचन उर्फ लक्की साहू (23), सौरभ पाल (21) और मनीष पाल (20)** के रूप में हुई। तीनों दम्मानी कॉलोनी, नवापारा के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, लोचन उर्फ लक्की साहू के पास से एक बटनदार धारदार चाकू बरामद हुआ। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 271/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज किया गया।

वहीं, सौरभ पाल के कब्जे से एक धारदार स्टील का चाकू मिला। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 272/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में कार्रवाई की गई।

तीसरे आरोपी मनीष पाल के पास से भी एक धारदार स्टील का चाकू बरामद हुआ। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 273/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज किया गया।

तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा

कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर रायपुर भेज दिया गया।

रायपुर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। चाकू समेत अन्य हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button