नहीं रहे अरुण जेटली, शोक में डूबा देश, भूपेश, रमन ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का शनिवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया. वह 66 वर्ष के थे.
एम्स की विज्ञप्ति में कहा गया है कि जेटली ने 12 बजकर 07 मिनट पर अंतिम सांस ली. वह 9 अगस्त से एम्स में भर्ती थे. उन्हें सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद एम्स ले जाया गया था. उनकी तबीयत कुछ समय से अधिक खराब थी. उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली में रखा गया था. शुक्रवार को उनकी हालत बिगड़ गई. बीते गुरुवार को उनका डायलिसिस किया गया था.
जेटली के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूब गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही कहा कि अरुण जेटली एक बेहतर वकील, बहुत अच्छे संसद विज्ञ और सफल केंद्रीय मंत्री रहे। वह एक बेहतर इंसान थे। उनके जाने से राजनीति में अपूर्णीय क्षति हुई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॅा. रमन सिंह ने कहा कि आज अगर छत्तीसगढ़ वित्तीय स्थिति में मजबूत है तो उसका सीधा श्रेय फायनेंस मिनिस्टर रहे जेटली जी को जाता है।
हम सबके लिए दुख का विषय है … पूरा देश स्तब्ध है जेटली जी के निधन की खबर से …वे पार्टी के संकटमोचन थे …उनके जाने से राजनीति में शून्यता आएगी …ये मेरी व्यक्तिगत क्षति है …मेरा उनसे सतत सम्पर्क था ।


