नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक

बिलासपुर। CG CRIME NEWS: सीपत थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को घटना की शिकायत के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है। मामला ग्राम नीरतू से जुड़ा है, जहां एक नाबालिग बच्ची की मां ने 5 अगस्त को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के मुताबिक ग्राम नीरतू निवासी 30 वर्षीय दीपक पटेल बच्ची को साइकिल सिखाने के बहाने रैलहा जंगल की ओर ले गया था। आरोप है कि जंगल में उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई।

लगातार पतासाजी के दौरान आरोपी के ठिकाने की जानकारी मिलने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Source link



