निर्माण कार्यों को तेजी के साथ करें पूरा, गुणवत्ता पर हो फोकस: मयंक चतुर्वेदी

कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि नालंदा परिसर का निर्माण कार्य पूरी गति के साथ हो। अभी गर्मियों का समय है तो निर्माण में अच्छी प्रगति दिखे। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने नालंदा परिसर के अंतर्गत बनने वाले ओपन रीडिंग स्पेस व कैफेटेरिया स्थल का भी मुआयना किया।
बरसात में पौधे लगाने का काम किया जा सके। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने निर्माण एजेंसी से कार्यों को निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने मरीन ड्राइव में शनि मंदिर से छठ घाट तक सड़क निर्माण के साथ कयाघाट में स्वीकृत पुल के निर्माण के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने एफसीआई राइस मिल के पास नए ऑक्सीजोन निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेशन के आस-पास ट्रैफिक मैनेजमेंट की दृष्टि से नगर निगम की कार्ययोजना के संबंध में भी जानकारी ली।




