#Social

नूरपुर पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को किया गिरफ्तार


Jawali. जवाली। जिला पुलिस नूरपुर ने पिछले कुछ माह से चोरी की घटनाओं में संलिप्त चोरों को सुनियोजित ढंग से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी अनुसार 16 सितंबर 2024 को सदवां में मोबाइल टावर पर आरपीयू चोरी की घटना घटित हुई थी, जिस पर थाना नूरपुर में केस दर्ज हुआ था। घटनास्थल पर कॉल ट्रेस करके पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान शिव कुमार, प्रीतम और शाहिल के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान भी

बरामद किया है।

दूसरे मामले में चोरों ने 24 सितंबर 2024 को गंगथ स्थित फत्तू दा बाग मोबाइल टावर से आरपीयू चोरी हुआ था, जिसमें थाना नूरपुर में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने मौका पर कॉल विवरण को खंगालने पर साहिल को गिरफ्तार किया है तथा सामान भी बरामद कर लिया है। तीसरे मामले में 17 सितंबर 2024 को मोबाइल टावर पृथीपुर गंगथ से 17 बैटरियां चोरी होने की घटना घटित हुई थी जिस पर पुलिस थाना नूरपुर में केस दर्ज किया था। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार किया है तथा चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। अभी भी सख्ती से पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button