#Social
पेंशनर्ज ने मांगी लंबित ग्रैच्युटी

Bijdi. बिझड़ी। हिम-आंचल पेंशनर्ज संघ बिझड़ी खंड इकाई की सत्र 2025-27 की प्रथम बैठक सेन भक्त मंदिर परिसर मैहरे में खंड प्रधान नरेंद्र सिंह बन्याल …जंजुआ द्वारा करते हुए उपस्थित सदस्यों को खंड इकाई में चल रही विभिन्न गतिविधियों बारे अवगत करवाया गया। बैठक में भाग लेने वालों में जिला प्रधान केसी गौतम, जिला महासचिव शंभू राम जसवाल, खंड प्रधान नरेंद्र बन्याल, महासचिव तोता राम जंजुआ, संरक्षक परस राम ठाकुर, रवि दत्त शर्मा आदि प्रमुख रहे। बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। वक्ताओं द्वारा पेंशन संशोधन की बकाया राशि विशेष रूप से जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों के लंबित ग्रैच्युटी, लीव-एनकैशमेंट, कम्युटेशन आदि का भुगतान नहीं हो पाया है।




