#Social
नेपाल को 'Sagarmatha संवाद' के लिए भारत ने उपहार में दिए 15 इलेक्ट्रिक वाहन

New Delhi नई दिल्ली: भारत ने रविवार को नेपाल को ‘सागरमाथा संवाद’ सम्मेलन के आयोजन के लिए 15 इलेक्ट्रिक वाहन उपहार स्वरूप प्रदान किए। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 16 से 18 मई तक काठमांडू में आयोजित होगा
नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, ये वाहन सम्मेलन में भाग लेने वाले अतिथियों और अधिकारियों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।सम्मेलन का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को वैश्विक मंच पर उजागर करना है। इसमें लगभग 300 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें जलवायु विशेषज्ञ, पर्यावरणविद्, सरकारी अधिकारी, राजनयिक, मीडिया कर्मी और अन्य हितधारक शामिल होंगे।




