न के बराबर कपड़े पहन निया शर्मा ने कराए फोटोशूट, फैंस ने दी गालियां, निया ने दिया ये जवाब
Wearing little clothes, Nia Sharma got photoshoot done, fans abused, Nia gave this answer
नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं. वह अपने फैंस से कनेक्ट रहने के लिए सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं. निया शर्मा अपने स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं और वो अपने इस अंदाज को अक्सर अपनी तस्वीरों-वीडियो के माध्यम से फैंस के सामने भी रखती हैं. निया शर्मा का बेबाक अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद हैं और फैंस उनके लुक्स और स्टाइल की तारीफ करते नहीं थकते.
निया ने फिर दिखाई बोल्डनेस

निया शर्मा (Nia Sharma) हर दिन बोल्डनेस की हदें पार करती नजर आती हैं. इस बार भी उन्होंने ठीक वैसा ही किया है. निया शर्मा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बैकलेस टॉप पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने लोगों को बताया कि बैकलेस टॉप कैसे पहनते हैं. साथ ही वीडियो में अपनी ग्लैमरस अदाएं दिखाई हैं. वो वीडियो में अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं. वो काफी कॉन्फीडेंट भी लग रही हैं. निया ने किया ट्रोल्स का मुंह बंदनिया शर्मा के इस बोल्ड वीडियो के पीछे एक संदेश भी था, वो भी उन्हें ट्रोल करने वालों के लिए. उन्होंने अपने जवाब से ट्रोल्स का मुंह बंद करा दिया. निया ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ब्लैकलेस पहनने पर लापरवाही न करें……ये भी उतार दे, नंगी, कपड़े नहीं है क्या, शेमलेस कहने वालों के लिए.’ निया ने इस वीडियो में ब्लैक जीन्स के साथ ब्लैक हैंकरचिफ टॉप पहना है. इसी आउटफिट में उन्होंने कई और तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे, जो कि खूब वायरल भी हुए. उन्हें लेकर निया को ट्रोल भी किया गया, जिसका आज उन्होंने जवाब दिया है.




