पंचायत चुनाव: पोलिंग पार्टियां रवाना

Hospice. धर्मशाला। लोकतंत्र के पर्व में मिनी संसद का चुनाव करने के लिए प्रदेश भर सहित सबसे बड़े जिला कांगड़ा में प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए पहले चरण के चुनाव 26 मई मंगलवार को होगी। इसके लिए पोलिगं पार्टियां रविवार को रवाना कर दी गई हैं। जबकि पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौंबद कर दी गई है। मॉडल कॉड ऑफ कंडक्ट के 72 घंटों के भीतर अवैध गतिविधियों को लेकर चौकसी ओर अधिक बढ़ा दी गई है। पंचायत चुनावों के पहले चरण को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस विभाग ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए अतिरिक्त
पुलिस बल तैनात कर दिया है।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पहले चरण के मतदान के लिए कुल 895 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनकी संवेदनशीलता का आकलन कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एसपी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी आपात स्थिति या कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना से तुरंत निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने अलग-अलग स्तरों पर विशेष टीमें गठित की हैं। एसपी ने बताया कि सब-डिवीजन स्तर पर विशेष निगरानी एवं प्रतिक्रिया टीमें बनाई गई हैं। थाना स्तर पर क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात की गई हैं, जो किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करेंगी। एसपी ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को चुनाव ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link



