#Social
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मिले कांग्रेस नेता मोहम्मद गुलाब

Chandigarh. चंडीगढ़। पंजाब के मुसलमानों की शिक्षा, आर्थिक स्थिति और कब्रिस्तानों की समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के नेशनल कोऑर्डिनेटर और छत्तीसगढ़ के प्रभारी मोहम्मद गुलाब ने आज पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि पंजाब में मुस्लिम बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने में बड़ी दिक्कत आ रही है। पंजाब सरकार के गजट में मुस्लिम समुदाय की कई जातियों के नाम दर्ज नहीं हैं, जिस वजह से विभागों के अधिकारी
प्रमाण पत्र जारी करने से मना कर देते हैं। इसके कारण हजारों बच्चों को स्कूल-कॉलेजों में मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं, और उन्हें स्कॉलरशिप भी नहीं मिलती क्योंकि सरकार की ओर से स्कॉलरशिप की राशि जारी नहीं की जाती। इस वजह से कई बच्चे आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं।




