#Social

पछता रही प्रदेश की जनता, अनाडिय़ों के हाथ सौंप दी हिमाचल की सत्ता: विश्व चक्षु


Hospice. धर्मशाला। सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। जनता भी पश्चाताप कर रही कि प्रदेश की बागडोर अनाडिय़ों के हाथों सौंप दी गई है, जिन्हें न तो सरकार चलानी आ रही है, न ही अपनी गलतियों पर माफी मांग रही है। अब वे दिन दूर नहीं जब जनता ही सरकार को गिराने के लिए सडक़ों पर उतरेगी। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया को-आर्डिनेटर एडवोकेट विश्व चक्षु का। उन्होंने चीफ इंजीनियर की मौत को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार वरिष्ठ अधिकारियों के बल से निचले स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्य का दबाव बनाए हुए है, जिस कारण अधिकारी व कर्मचारी मानसिक दबाव में कार्य करने को मजबूर हैं। हर विभाग में दहशत का माहौल बना हुआ है, अधिकारी व कर्मचारी चाहते हुए भी जनहित से जुड़े कार्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उच्चाधिकारी सरकार के इशारे पर काम कर कर्मचारियों को पड़ताडि़त कर रहे हैं, जिस कारण चीफ इंजीनियर की मौत जैसी घटनाएं सामने आने

लगी हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले को सरकार राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है। सरकार अपनी नाकामियों को छिपा रही है। मामले की सीबाआई जांच जरुरी है ताकि सच जनता के सामने आ सके। उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदार अधिकारियों पर दबाव बनाते हुए उन्हें क्यों तंग कर रही है, यह जनता को बताना होगा। विश्व चक्षु ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभाली है प्रदेश बर्बादी की दहलीज पर खड़ा हो चुका है। मुख्यमंत्री सुक्खू का हिटलर रवैया हर किसी को परेशानी में डाले हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, नाशखौरी, रेप केस बढ़ रहे हैं। कर्मचारी वर्ग अपने हकों को लेकर सडक़ों पर सरकार के खिलाफ विरोध करने को मजबूर है। पंजाब में सरेआम निगम के चालकों, परिचालकों व बस में सवार लोगों को डराया धमकाया जा रहा है। गुडातंत्वों द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है तथा सरकार तमाशबीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिगड़ चुके हालातों पर सुक्खू सरकार दोषी है। जनता उनसे इस्तीफे की मांग कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button