पटवारी पर बिना जांच गिरदावरी करने का आरोप,

खैरागढ़ । CG NEWS: ग्राम सर्रागोंदी, दुल्लीटोला और झोराझोरी के किसानों ने पटवारी हल्का क्रमांक 29 मनीषा जंघेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि पटवारी ने बिना मौके की जांच किए गिरदावरी में सामान्य धान के स्थान पर बासमती धान दर्ज कर दिया, जिससे उन्हें सोसायटी में धान बेचने में दिक्कत हो रही है।

कलेक्टर को दिए आवेदन में किसानों ने बताया कि उनके खेतों में सामान्य धान की फसल है, फिर भी रजिस्टर में बासमती व अन्य फसलें जैसे राहर, मोरिंगा और टोपिका दर्ज की गई हैं। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि पटवारी भूमि संबंधी कार्यों के लिए 18 से 60 हजार रुपये तक की अवैध मांग करती हैं और भुगतान न करने पर काम में देरी करती हैं।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button