बड़ी खबर: देवभोग के क्वारेन्टाइन सेंटर में युवक ने लगाई फाँसी, हैदराबाद से वापस लौटा था युवक !!
गरियाबंद । इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, गरियाबंद जिले के अंतिम छोर देवभोग के गोहरापदर इलाके में स्थित शासकीय उच्चतर हाई स्कूल में 7 दिन पहले हैदराबाद से वापस लौटे 20 वर्षीय युवक लोबोराम सोरी ने आज स्कूल के दूसरी मंजिल के खिड़की में देर रात फांसी लगा ली| इसकी जानकारी वह के रहने वाले लोगो ने दी | जब लोग बाथरूम के लिए निकले तो लाश खिड़की से लटकती हुई दिखी जिसके बाद वहा हडकंप मच गया|
आपको बता दे की युवक गोहरापदर का ही रहने वाला है, वह अकेले ही हैदराबाद से वापस लौटा था| क्वारेन्टाइन सेंटर में फांसी लगाने का मामला छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रहा है, आपके जानकारी के लिए बता दे की अभी गोहरापदर क्वारेन्टाइन सेंटर में 23 लोग है, कर्नाटक, हैदराबाद, तेलंगाना, से वापस लौटे प्रवासी मजदूरो को यही पर रखा गया है| फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीम जांच में जुट गई है।




