पटेलपाली मंडी में किसानों को मिलेगी उन्नत सुविधाएं: वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी

मुख्यमंत्री विष्णु देवता के नेतृत्व में हम किसानों के मान, सम्मान व स्वाभिमान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा इस सब्जी मंडी के उन्नयन का कार्य प्रदेश के वित्त मंत्री व रायगढ़ के विधायक ओ.पी. चौधरी के अनुशंसा पर किया गया है। वे स्वयं खेती किसानी से जुड़े हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी रहते हुए भी उन्होंने अपनी मिट्टी को कभी नहीं छोड़ा बल्कि इसकी ख्याति प्रदेश के बाहर भी दूर.दूर तक पहुंचाई है। इस मंडी के बनने से किसानों को यहां उन्नत सुविधा मिलेगी तथा यहां किसानों के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश की सरकार लगातार कृषक हितैषी नीतियों का निर्माण और क्रियान्वयन कर रही है। किसानों से 3100 रूपये क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। यहां स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की मांग रखी। उसका भी निर्माण जल्द किया जाएगा।
प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मंडी इस अंचल के हजारों किसानों उम्मीदों और सपनों का प्रतीक होगा। अत: इसका निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरा किया जाए। इस अवसर पर अरुणधर दीवान, विजय अग्रवाल, गोपी सिंह ठाकुर, फागुलाल सिंह, रमेश अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, अनिरुद्ध सिंह सचिव मंडी बोर्ड पटेलपाली, अनिल वर्मा उप संचालक कृषि, दाता राम नायक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हरीश राठौर भारसाधक कृषि उपज मंडी पटेलपाली, अभिषेक पटेल वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, पी के अरजरिया कार्यपालन अभियंता, राजेश कुमार पंडा अनुभाग अधिकारी, संतोष अग्रवाल, सत्येंद्र गबेल, तारावती पटेल सरपंच पटेलपाली, मनीष उदासी, अभिलाष कछवाहा सहित समस्त थोक फल सब्जी व्यापारी सहित अंचल के कृषक गण उपस्थित रहे।
मेन गेट, चेक पोस्ट स्थापित करने के साथ काऊ केचर, बूम बेरियर और परिसर में सीसी टीवी कैमरा लगाने का कार्य व कम्प्यूटर सेट, तडि़त चालक लगाने का काम होगा। यहां 100 टन का धरमकांटा कम्प्यूटर सेट व अन्य जरूरी उपकरणों के साथ लगाया जाएगा। परिसर में शौचालय (पुरूष एवं महिला),पेयजल घर निर्माण किया जाएगा। बची खुची सब्जियों के गारबेज मैनेजमेंट के लिहाज से वर्मी कम्पोस्ट टंकी भी यहां बनवाई जाएंगी।




