#Social

आज सत्ता संभालेंगे डोनाल्ड ट्रंप, कुछ देर में पहुंचेंगे व्हाइट हाउस


हैरिस वॉशिंगटन स्थित हावर्ड यूनिवर्सिटी में कहा कि वह चुनाव के नतीजे स्वीकार करती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं इस चुनाव को स्वीकार करती हूं, लेकिन उस जंग को नहीं जो इस अभियान को आगे बढ़ा रही थी।’ उन्होंने कहा, ‘हम चुनाव के नतीजों को स्वीकार करना चाहिए। आज मैंने नव निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप से बात की है और उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी है।’ हैरिस ने कहा, ‘मैंने उन्हें यह भी कहा कि हम परिवर्तन में उनकी और उनकी टीम की मदद करेंगे और हम शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता सौंपने का काम करेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘चुनाव के परिणाम वो नहीं हैं, जो हम चाहते थे, जिनके लिए हम लड़ रहे थे। लेकिन जब मैं यह कहती हूं तो मेरी बात सुनें कि अमेरिका के वादों की रोशनी तब तक रोशन रहेगी जब तक हम हार नहीं मान लेते और लड़ना जारी रखते हैं।’ उन्होंने समर्थकों से भी हार नहीं मानने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘कभी कभी जंग में समय लगता है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम जीतेंगे नहीं।’

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे हैरिस के लिए बेहद निराशाजनक हैं। निवर्तमान राष्ट्रपति बाइडन के जुलाई में व्हाइट हाउस की दौड़ से पीछे हटने के बाद हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की थी। वह अमेरिका में किसी प्रमुख पार्टी द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित की जाने वाली पहली अश्वेत महिला बनी थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button