#Social

पति करना चाहता है हत्या, तो देवर दुष्कर्म, ससुराल पक्ष बन गया जानवर


Hathras: हाथरस। कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने पति पर जान से मारने की कोशिश करने तो देवर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर दहेज व शारीरिक उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज में कार या फिर कार की कीमत दस लाख रुपए की मांग करने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी फरवरी 2024 को सिकंदराराऊ के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में 7 लाख रुपए का दान-दहेज दिया था। तीन लाख रुपए नगद दिए थे। शादी में दिए गए दान-दहेज से ससुराल के लोग खुश नहीं हुए। आरोप है कि पति, ससुर, सास, देवर ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और लात-घूसों से मारापीटा। आरोप है कि पति व सास ने एक दिन जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डाल कर आग लगाने का प्रयास किया। पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है।
इन सभी ने विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित किया। आरोप है कि ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज में एक कार या कार की कीमत 10 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि एक दिन दोपहर को करीब दो बजे विवाहिता अपने कमरे में अकेली थी, उसी समय देवर ने दुष्कर्म करने की नीयत से उसे दबोच लिया, तमंचा दिखा कर विवाहिता को निर्वस्त्र कर खुद निर्वस्त्र हो गया। विवाहिता के साथ देवर ने जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया।चीखने चिल्लाने पर परिजनों को आता देख देवर भाग गया। ये सारी बात अपने पति को बताई और पुलिस में रिपोर्ट लिखाने को बोला तो पति विवाहिता के साथ ही मारपीट कर दी और जान से मारने की नीयत से गर्दन दबा दी। आरोप है कि एक दिन पति पुरदिलनगर से थोडा आगे हसायन मार्ग पर छोड़ कर चला गया। यहां पर गांव के लोग मिल गए। उनके साथ अपने मायके पहुंची और पूरी बात बताई। तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button