पिकअप की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

CG Accident : बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटकू अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, चोरभट्ठी खुर्द का रहने वाला 25 वर्षीय ओम प्रकाश केंवट, जो नंद कुमार केंवट का बेटा था, सुबह करीब 6:30 बजे अपनी स्पेलेण्डर बाइक  (क्रमांक CG10BT0644) से ट्रैक्टर चलाने के लिए नौरोती कापा जा रहा था। तभी लगभग 6:45 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने लापरवाहीपूर्वक सामने से उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

– Advertisement –

Ad image

सिर पर गंभीर चोट

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओम प्रकाश को सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मृतक के ट्रैक्टर मालिक शिव कुमार यादव ने उसके परिवार को दी, जिसके बाद पिता नंद कुमार मौके पर पहुंचे और बेटे को मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी।

– Advertisement –

Ad image

कोनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button