पिकनिक मनाने गए 11 युवकों में 8 की डूबने से मौत, 3 का रेस्क्यू कर बचाया जान…

Rajashtan News : टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार को बनास नदी के पुराने पुल के पास एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ, जिसमें जयपुर से पिकनिक मनाने आए 11 युवकों में से 8 की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय पुलिस, ग्रामीणों और एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 शव बरामद कर लिए हैं, जबकि बाकी 3 युवकों को बचा लिया गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।


बता दें कि जयपुर के हसनपुरा, घाट गेट, रामगंज और पानीपेच इलाकों से 11 युवक, जिनकी उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच थी, एक दोस्त के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए टोंक के बनास नदी क्षेत्र में पिकनिक के लिए आए थे। दोपहर करीब 12 बजे ये सभी नदी में नहाने उतरे। नदी के तेज बहाव और गहरे पानी का अंदाजा न लगने के कारण कुछ युवक डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में अन्य दोस्त भी गहरे पानी में चले गए, जिससे यह हादसा और भी भयावह हो गया। स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही टोंक पुलिस, स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। टोंक के पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से 8 शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान नौशाद खान, रुसिम खान, फरहान खान (हसनपुरा), रिजवान खान, बबलू (घाट गेट), नवाब खान, साजिद खान (कच्ची बस्ती, पानीपेच) और नबीद खान (रामगंज बाजार, जयपुर) के रूप में हुई है।


वहीं तीन युवकों शाहरुख खान (30), सलमान खान (26) और समीर खान (32), सभी घाट गेट के निवासी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बचा लिया गया। इनका इलाज सआदत अस्पताल में चल रहा है, और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button