पीएम मोदी ने किया ऐलान, सभी को मुफ्त में केंद्र सरकार लगाएगी वैक्सीन, दीपावली तक चलेगी गरीब कल्याण योजना
PM Modi announced, the central government will provide free vaccine to all, poor welfare scheme will run till Deepawali
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के सभी नागरिकों को मुफ्त में वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है. इसके लिए राज्यों को दिया गया वैक्सीन का कोटा अपने हाथों में ले लिया है. मुफ्त वैक्सीन की सुविधा आने वाले दो सप्ताहों में लागू की जाएगी. इस बीच केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर नई गाइडलाइंस के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लेंगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 21 जून से देश के हर राज्य में 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी. वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 प्रतिशत हिस्सा भारत सरकार खुद ही खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी.




