यामी गौतम के बाद उनकी दोस्त इस मशहूर माडल ने भी रचाई ब्वायफ्रेंड से गुपचुप शादी

दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस Evelyn Sharma ने बॉयफ्रेंड Tushan Bhindi के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. यामी गौतम की तरह Evelyn Sharma ने सीधे अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं हैं. एक्ट्रेस की तस्वीरें देख फैंस काफी हैरान हो गए हैं.

‘ये जवानी है दीवानी’ फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आ चुकी अभिनेत्री Evelyn Sharma ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड Tushan Bhindi को जीवनसाथी बना लिया है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शादी की कुछ फोटोज शेयर की है, जिसके बाद उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. बता दें, Evelyn Sharma ने कुछ दिनों पहले ही ऑस्ट्रेलिया बेस्ट तुषान भिंडी संग सगाई का ऐलान किया था. तुषान डेंटल सर्जन हैं. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

Evelyn Sharma एक जर्मन मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने साल 2006 में एक अमेरिकन मूवी से एक्टिंग में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने साल 2012 में बॉलीवुड में कदम रखा और From Sydney with Love में नजर आईं. साल 2013 में ‘ये जवानी है दीवानी’ रिलीज हुई, जिसमें वो रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि केकलां के साथ दिखी थीं, इस फिल्म में वो रणबीर का लव इंट्रेस्ट बनी थीं.

उन्होंने लारा का किरदार निभाया था. इसके बाद एवलिन ‘नौटंकी साला’ और ‘इश्क’ में दिखाई दीं, जहां उनकी परफॉर्मेंस को सराहा गया. ‘यारियां’ में भी उनका रोल दमदार था. एक्ट्रेस को ‘कुछ कुछ लोचा है’, ‘साहो’ और ‘किस्सेबाज’ जैसी फिल्मों में भी देखा गया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button