#Social
पीवी सिंधु सुरक्षित भारत लौटीं, ऑल इंग्लैंड ओपन खेलने जा रही थीं बर्मिंघम

Bangalore. बंगलुरु। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु सुरक्षित भारत लौट आई हैं। सिंधु ईरान के ड्रोन अटैक के बीच दो दिन पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंस गई थीं। वह ऑल इंग्लैंड ओपन खेलने के लिए बर्मिंघम जा रही थीं। दुबई से सिंधु की कनेक्टिंग फ्लाइट थी। 30 साल की सिंधु ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो पोस्ट कर वहां के हालत बताए थे। सिंधु ने ट्वीट किया कि पिछले कुछ दिन उनके लिए बेहद तनावपूर्ण और अनिश्चित रहे, लेकिन अब वह बंगलुरु में सुरक्षित हैं और भारत लौटने पर उन्हें बड़ी राहत महसूस हो रही है। उन्होंने दुबई एयरपोर्ट अधिकारियों, भारतीय उच्चायोग तथा स्थानीय सहायता कर्मियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस कठिन समय में उनकी मदद की।




