#Social

पुलिस के सामने ही हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार


Kanker. कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में एक नशे में धुत युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस की मौजूदगी में ही हंगामा करने की कोशिश की। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू के अनुसार, ग्राम कंडेल निवासी जोहन राम यादव की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता के बेटे हरीशचंद्र यादव (33) ने नशे की हालत में अपने पिता से झगड़ा किया। आरोपी ने पिता को पुलिस में शिकायत करने के लिए धमकाया।
पुलिस के समझाने पर भी आरोपी नहीं माना। वह आक्रोशित होकर शिकायतकर्ता से बदसलूकी करने लगा। मारपीट की धमकी देते हुए गाली-गलौज भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 170 बीएनएसएस, 126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आरोपी को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय चारामा में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button