#Social

नलवाड़ मेले की तैयारियां जोरों पर


झंडूता। झंडूता उपमंडल के कोटधार क्षेत्र में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध कोटधार नलवाड़ मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मेले के संस्थापक एवं महासचिव अमरनाथ धीमान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न समितियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा मेले के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर गहन चर्चा हुई। कोटधार नलवाड़ मेला इस वर्ष 28 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक तीन दिवसीय भव्य रूप में मनाया जाएगा। मेले का समापन 30 मार्च को विशाल दंगल (कुश्ती) के साथ होगा। कैप्टन ज्ञान चंद, सोहन लाल शर्मा सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button