पुल टूटने से नाले में

बिलासपुर। CG ACCIDENT: रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब पेंड्रा से यात्रियों को लेकर बिलासपुर लौट रही पुष्पराज बस (क्रमांक CG 10 G 1464) बांसाझाल चपोरा आश्रम के समीप नाले पर बनी पुलिया के बीचों-बीच धंस कर फंस गई। घटना के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे और पुल का बीच का हिस्सा अचानक टूट जाने के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

हालांकि, बस चालक और परिचालक की सूझबूझ तथा यात्रियों की तत्परता से समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में मदद की, लेकिन इस घटना के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

– Advertisement –

Ad image

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर नए पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते यह गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है तथा वैकल्पिक व्यवस्था की संभावना पर विचार किया जा रहा है, जबकि इस दुर्घटना ने क्षेत्र के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुस्ती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button