पेंड्रा रेलवे स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा: आत्महत्या करने मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, बिजली काटकर बचाई जान

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक कथित तौर पर आत्महत्या के इरादे से खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तुरंत हरकत में आ गए।

जानकारी के अनुसार, युवक मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर काफी देर तक वहीं बैठा रहा। रेलवे अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले संबंधित ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कराई, ताकि करंट लगने का खतरा न रहे।

इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल और अन्य कर्मचारियों ने समझाइश देकर युवक को नीचे उतरने के लिए तैयार किया। काफी प्रयासों के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। हालांकि नीचे उतारने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ने से वह अचानक नीचे आ गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना में युवक को गंभीर चोट नहीं आई और उसे आगे की जांच एवं काउंसलिंग के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से बड़ा हादसा टल गया। मामले की जांच की जा रही है और युवक के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button