#Social

प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट, आठ जिलों में कहर बरपाएगा अंबर


Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ आंधी, तूफान व ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते प्रदेश सरकार ने भी ऐहतियात बरतने को कहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहेगा और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। इससे पहले भी प्रदेश में भयंकर तूफान चला था, जिससे काफी नुकसान हुआ है। अब एक बार फिर से तूफान व ओलावृष्टि की चेतावनी है, जिससे बागबानी व कृषि को बड़ा नुकसान होने का खतरा बन

गया है।

अभी मौसम विभाग की ओर से शनिवार और रविवार को दो दिन तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा शनिवार को भी प्रदेश के आठ जिलों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा शुक्रवार को प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और लाहुल-स्पीति में भारी बारिश व ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट दिया था। 21 अप्रैल दोपहर तक मौसम खराब रहेगा, जिसके बाद मौसम खुलने की उम्मीद है। प्रदेश में मौजूदा समय में मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर सेब के बागीचों में फ्लॉवरिंग का क्रम शुरू हो गया था। यहां पर पौधों में पहले चरण की फ्लॉवरिंग हो रही है। ऐसे में बारिश, तूफान और ओलावृष्टि नुकसानदायक साबित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button