प्रेमिका को कुत्ते के साथ दफना दिया, डॅाक्टर ने दिया खौफनाक घटना को अंजाम

Burying his girlfriend with a dog, the doctor executed the horrific incident

डाक्टर ने अपनी प्रेमिका को ऐसी खौफनाक मौत दी, कि सुनकर आपकी रूह कांप जायेगी। पहले तो क्लिनिक में ही डाक्टर ने अपने असिस्टेंट की हत्या की और फिर कुत्ते के साथ उसे दफना दिया। मर्डर के दो महीने से बाद खौफनाक वारदात से राज हटा है। घटना मध्यप्रदेश के सतना की है, जहां भानु नाम की युवती डेंटल सर्जन डॉ आशुतोष त्रिपाठी के क्लिनिक में काम करती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंथ थे. हत्या के बाद युवती के शव को डेंटिस्ट ने अपनी क्लीनिक के बगल में खाली जमीन पर मजदूरों से गड्ढा खुदवाकर दफना दिया। भानु क्लिनिक के साथ-साथ एलएलबी की पढ़ाई भी कर रही थी।

मृतक असिस्टेंट की मां ने 1 फरवरी को अपनी 23 वर्षीय बेटी भानू केवट की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पूछताछ के दौरान आरोपी डेंटिस्ट कई दिनों तक पुलिस को चकमा देता रहा मगर आखिरकार पुलिस की सख्ती के आगे टूट गया और अपने जुर्म को कुबूल कर लिया. उसका कहना है कि युवती डॉक्टर पर शादी का दबाव बना रही थी इससे छुटकारा पाने के लिए उसने असिस्टेंट की हत्या कर दी.

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर ने युवती को पहले अपने प्रेमजाल में फांसा और जब उसने शादी का दवाब डालना शुरू किया तो डॉक्टर ने उसकी हत्या करके अपने क्लिनिक के बगल में खाली जमीन पर गड्ढा करवाकर दफना दिया. पुलिस का कहना है कि डॉक्टर इतना शातिर निकला कि उसने गड्ढे में एक मरे कुत्ते को भी डाल दिया ताकि लोगों को दुर्गंध महसूस हो तो वो शक न कर सकें. पुलिस ने लापता भानू केवट की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में डेंटल सर्जन डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी मोबाइल के सीडीआर से पुलिस की पकड़ में आया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. एक निजी महाविद्यालय में एलएलबी की छात्रा भानू डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी के धवारी स्थित क्लिनिक में 2 साल से बतौर अटेंडेंट काम करती थी. इसी बीच दोनों करीब आए और दोनों के बीच प्रेम हो गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button