बेंगलुरु एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल पर पढ़ी गई नमाज, बीजेपी ने सिद्धारमैया सरकार से पूछे सवाल

Bengaluru Airport: बेंगलुरु। Kempegowda International Airport:बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग खुले में नमाज अदा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जो लोग नमाज पढ़ते दिख रहे हैं, वे मक्का जाने वाले यात्रियों के परिजन बताए जा रहे हैं।



Bengaluru Airport:
विवाद इसलिए बढ़ा क्योंकि एयरपोर्ट परिसर में पहले से ही एक निर्धारित नमाज रूम मौजूद है, इसके बावजूद उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा की। वायरल वीडियो में आसपास एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा कर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर धार्मिक गतिविधियों को लेकर दोहरे रवैये का आरोप लगाया है।





Bengaluru Airport: बीजेपी ने सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल




बीजेपी नेता विजय प्रसाद ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और आईटी मंत्री प्रियांक खरगे से सीधे सवाल किया। विजय प्रसाद ने पूछा, बेंगलुरु एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल में यह कैसे अनुमति दी गई?” उन्होंने यह भी पूछा कि क्या इन लोगों ने नमाज पढ़ने के लिए पहले से कोई अनुमति ली थी?





Bengaluru Airport:
बीजेपी नेता ने जोर देकर कहा कि यह एक हाई-सिक्योरिटी जोन है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ आरएसएस की पथ संचलन जैसी गतिविधियों पर रोक लगाती है, लेकिन ऐसी घटनाओं पर आंख मूंद लेती है, जो गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button