फरसगांव उपचुनाव में आखिरी दम तक सियासी जंग

कोंडागांव। CG NEWS: नगर पंचायत फरसगांव उपचुनाव का प्रचार अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शनिवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा, जिसके बाद प्रत्याशी और राजनीतिक दल प्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं से संपर्क नहीं कर सकेंगे।

वार्ड क्रमांक 01 और वार्ड क्रमांक 12 में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। लगातार जनसंपर्क, बैठकों और घर-घर प्रचार के माध्यम से मतदाताओं को साधने की कोशिश तेज हो गई है। दोनों वार्डों में कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।

– Advertisement –

Ad image

नगर में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। प्रत्याशी सुबह से लेकर देर रात तक मतदाताओं के बीच पहुंचकर विकास, मूलभूत सुविधाओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। उपचुनाव को लेकर दोनों वार्डों सहित पूरे नगर के मतदाताओं में उत्सुकता बनी हुई है। अब सभी की नजरें मतदान और उसके बाद आने वाले परिणामों पर टिकी हैं। दोनों राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

वार्ड क्रमांक 01 पर सबकी नजर

– Advertisement –

Ad image

वार्ड क्रमांक 01 में कांग्रेस ने पूर्व पार्षद स्वर्गीय राजेश सोना के छोटे भाई उमेश सोना को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने युवा चेहरे प्रेम नाग पर भरोसा जताया है।

गौरतलब है कि स्वर्गीय राजेश सोना इस वार्ड से लगातार तीन बार पार्षद निर्वाचित हुए थे। उनके निधन के बाद यह उपचुनाव कराया जा रहा है। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और जनता से जुड़ाव को देखते हुए कांग्रेस ने उनके छोटे भाई उमेश सोना को मैदान में उतारा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मतदाता राजेश सोना के प्रति अपने विश्वास और सहानभूति जुड़ाव से उमेश सोना के पक्ष में परिवर्तित कर सकते हैं। इसका फैसला मतदान और मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

वहीं भाजपा उम्मीदवार प्रेम नाग युवा और नए चेहरे के रूप में चुनाव मैदान में हैं। पार्टी संगठन उनके पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटा हुआ है। भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं।

वार्ड क्रमांक 12 में दिलचस्प चुनावी जंग अनुभव बनाम नया चेहरा के मुकाबला

बहरहाल आपको बता दे वार्ड क्रमांक 12 में भाजपा ने नए चेहरे छबीला नेताम को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने अनुभवी नेत्री सावित्री मरकाम पर दांव लगाया है। दोनों दलों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। कांग्रेस अपने पारंपरिक मजूबत जनाधार के साथ चुनाव लड़ रही है।

मुस्लिम वोटरों की भूमिका महत्वपूर्ण
स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के अनुसार वार्ड क्रमांक 01 में मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। यही कारण है कि दोनों प्रमुख दल इस वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचने और उनका समर्थन प्राप्त करने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस वर्ग का मतदान चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकता है।

कांग्रेस और भाजपा दोनों ने झोंकी ताकत
कांग्रेस ने अपने प्रचार अभियान को तेज करते हुए वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा है। राजनीतिक के चाणक्य कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि घोष ने खुद कमान संभाली है लगातार वार्डों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रहे हैं। चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं भाजपा भी स्थानीय विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष तथा संगठन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में चुनावी अभियान को गति देने में जुटी हुई है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय राजनीतिक जानकारों के अनुसार दोनों वार्डों में मुकाबला बेहद रोचक और करीबी नजर आ रहा है। राजनीतिक गलियारों में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन अंतिम फैसला मतदाता ही करेंगे। ऐसे में वार्ड क्रमांक 01 और 12 के नतीजों पर पूरे नगर की नजरें टिकी हुई हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button