फर्जी मैट्रिमोनियल साइट का बड़ा खुलासा : 26

रायगढ़। CG NEWS : जिले में साइबर पुलिस ने फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए देशभर में ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस बड़ी कार्रवाई में दो संचालकों सहित कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध, धोखाधड़ी, कूट रचना और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यह गिरोह लोक सेवा केंद्र की आड़ में संचालित हो रहा था, जहां बाहर से लाइसेंस और आरटीओ से जुड़े कार्य किए जाने का दिखावा किया जाता था। जबकि अंदर अलग-अलग कमरों में फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे, वीडियो एडिटिंग की जाती थी और कॉल सेंटर चलाकर युवतियों के माध्यम से लोगों को शादी के नाम पर फंसाया जाता था। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी जीमेल आईडी, मोबाइल नंबर और यूट्यूब चैनल बनाकर नकली प्रोफाइल तैयार करते थे। इसके बाद वे लोगों से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन फीस, मीटिंग फीस और अन्य बहानों से यूपीआई के जरिए पैसे वसूलते थे। इस संगठित नेटवर्क ने वर्ष 2022 से अब तक 7,693 लोगों को अपना शिकार बनाते हुए करीब 1.11 करोड़ रुपये की ठगी की। मुख्य आरोपी कपिल गर्ग पहले लोक सेवा केंद्र के जरिए आरटीओ का कार्य करता था, लेकिन आईडी निरस्त होने के बाद उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस अवैध नेटवर्क को खड़ा किया। पुलिस ने मौके से 55 मोबाइल, 13 लैपटॉप, 2 प्रिंटर और 3 बैंक खातों से जुड़ी सामग्री जब्त की है। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

– Advertisement –

Ad image

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button