बंगाल की खाड़ी में हलचल, छत्तीसगढ़ में

रायपुर। CG Weather Today: बंगाल की खाड़ी में एक नई मौसमी प्रणाली विकसित होने की संभावना बन रही है। दक्षिण-पूर्व और उससे लगे पूर्व-मध्य हिस्से में 23 अक्टूबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। समुद्र में इस हलचल के बीच छत्तीसगढ़ के लिए जारी पूर्वानुमान में फिलहाल बारिश के संकेत नहीं हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, खाड़ी और अंडमान द्वीप समूह के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा सक्रिय है। इसके प्रभाव से बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है और आगे इसकी तीव्रता बढ़ने की भी संभावना है।

– Advertisement –

Ad image

प्रदेश में बारिश की चेतावनी नहीं, रात के तापमान में बदलाव संभव

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम सूखा रहने का अनुमान है। किसी भी इलाके के लिए बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, तापमान में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है।

– Advertisement –

Ad image

अगले 24 घंटों तक पारे में खास अंतर आने की संभावना नहीं है। इसके बाद रात का तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। ऐसे में सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने के आसार हैं।

रायपुर में साफ आसमान, अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान

राजधानी में 23 अक्टूबर को मौसम खुला रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

विभाग के पिछले 24 घंटों के आंकड़ों में रायपुर का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम था। इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी उल्लेखनीय बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button