बकाया टैक्स पर भारी ज

अभनपुर। CG NEWS : अभनपुर में संपत्तिकर बकाया रखने वालों पर अब नगरपालिका ने सख्त रुख अपना लिया है, जहां मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2026 के बाद बकाया कर पर 1000 रुपये अतिरिक्त जुर्माना और 6.25 प्रतिशत सरचार्ज वसूला जाएगा,

साथ ही नगर के 100 बड़े बकायदारों की सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा की जाएगी और उनके नाम मीडिया में भी प्रसारित किए जाएंगे ताकि लोग समय पर कर जमा करने के लिए जागरूक हों, अधिकारी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग कर जमा करने में लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके चलते यह कड़ा कदम उठाया गया है,

– Advertisement –

Ad image

वहीं जिन लोगों ने चेक के माध्यम से भुगतान करना है वे 24 मार्च तक नगरपालिका परिषद में जमा कर सकते हैं, इसके अलावा वसूली तेज करने के लिए परिषद के तीन कर्मचारियों को अलग-अलग 5 वार्डों में भेजा जाएगा जो घर-घर जाकर टैक्स वसूली करेंगे, जिससे बकाया राशि की जल्द से जल्द वसूली सुनिश्चित की जा सके।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button